दिल्ली के रोहिणी जिले में वीरवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एक कार सवार युवक पर अंधाधुंध गोली चला कर हत्या कर दी वारदात के बाद आरोपी मोके पर से फरार हो गये। घायलावस्था में उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात की जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस को मौके पर से कारतूस के खोल बरामद हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक म्रतक की पहचान कराला निवासी कुलवीर के रूप में हुई है। वह कराला इलाके में परिवार के साथ रहता था और किसी हॉस्पिटल में कार्यरत था गुरुवार रात कुलवीर किसी काम से अपनी थार जीप से निकला था। जब वह रामा विहार मैन चौक के पास पहुँचा। उसे अज्ञात 4-5 हथियारबंद बदमाशों ने जबरन रोक लिया। जिसपर दो से तीन पिस्तौल से गोलियां चलाई। वारदात के बाद आरोपी मोके पर से फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी।