असल न्यूज़: देहरादून प्रेसक्लब में न्यायधर्मसभा राजनैतिक पार्टी द्वारा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 हेतु 111 न्यायप्रस्तावों के प्रतिपादक व संस्थापक परम पूज्य अरविंद अंकुर जी द्वारा न्यायशील चुनावी घोषणापत्र का विमोचन किया गया।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चन्द्रसेन ने कहा न्यायधर्मसभा का मुख्य उद्देश्य जनता को आर्थिक न्याय,सांस्कारिक न्याय व्यावहारिक न्याय आध्यात्मिक न्याय एवं राजनैतिक न्याय प्रदान करना है। सत्ता में आते ही न्यायधर्मसभा द्वारा सर्वप्रथम न्यायप्रस्ताव नंबर 53 महालोकतंत्र लागू करने का प्रयास किया जायेगा। इसके लागू होते ही जनता को शासन संबंधी मामलों में 12 मताधिकार एवं प्रशासन सम्बन्धी मामलो में 12 निषेधाधिकार प्राप्त हो जायेंगे।
तथा न्यायधर्मसभा के न्यायप्रस्ताव क्रमांक 15 के अंतर्गत जनता को शिक्षा रोजगार आवास चिकित्सा आदि संरक्षण प्राप्ति के चारों जनाधिकार प्राप्त हो जायेंगे। बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रतिपरिवार जीविका(रोजगार) प्रत्येक ग्रामपंचायत को बिजली पानी सड़क इंटरनेट आदि की सुविधाएं तथा प्रत्येक संवर्ग संरक्षण प्रदान करना ही मुख्य उद्धेश्य है।
