देसी गर्ल प्रियंका होली खेलना काफी पसंद करती हैं। वह अपने पति निक जोनस के साथ मुंबई हो या फिर लॉस एंजिल्स होली जरूर मनाती हैं।
इस बार होली सेलिब्रेशन में उनके देसी-विदेशी दोस्त और परिवार के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होली की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह निक के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

होली पार्टी के प्रियंका ने कई सारे फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। किसी में वह निक के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं, तो किसी में पूल किनारे लेटी हुई हैं। किसी फोटो में वह बच्चों को किताब से रंगों के बारे में बताती नजर आ रही हैं। प्रियंका सभी फोटोज में काफी खुश दिख रही हैं, जिससे पता चल रहा है कि उन्होंने काफी मस्ती की है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस – फोटो : Instagram @priyankachopra

निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें निक पॉपकॉर्न खा रहे हैं और अपने दोस्तों को मस्ती करते दिखा रहे हैं। इसके साथ ही प्रियंका पिचकारी से निक को पानी मारती दिख रही हैं।