हरियाणा।। (प्रवीण कुमार )हिसार के फुव्वारा चौक पर नगर पालिक कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों का ठेका एक कंपनी को देने के विरोध में हरियाणा के मुख्य मंत्री व इक्को ग्रीन कंपनी का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है था कि ठेका प्रथा बंद करने के विरोध में 18 मार्च को सोनीपत में मंत्री कविता जैन का घेराव किया जाएगा।

नगरपालिक कर्मचारी संघ के उपप्रधान अशोक कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद व गुडगावा के सफाई का ठेक एक्कोग्रीन कंपनी को दे दिया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो देश के प्रधान मंत्री विदेशी वस्तुओं की छोडने की बात करते दूसरी और सफाई का ठेका चाइना की कंपनी एक्को ग्रीन कंपनी को दे दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होनें कि ठेका प्रथा बंद करने के विरोध में 18 मार्च को सोनीपत में हरियाणा के सभी सफाई कर्मचारी मिलकर मंत्री कविता जैन का घेराव करेगे।
Like this:
Like Loading...
Related
COMMENTS