asalnews.com[वेद मामूरपुर ]
जनता की नजर अब हिमाचल और गुजरात चुनाव पर है। हिमाचल चुनाव की घोषणा तो पहले ही हो चुकी है जिसकी वोटों की गिनती लगभग एक महीन के बाद होगी। इतने लम्बे समय बाद वोटों की गिनती पर सभी हैरान भी हैं। हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा की सीधी और जोरदार टक्क्रर है क्योंकि वहां ये दो ही पार्टियां मुख्यतः मैदान में होंगी। इसके साथ केंद्र की सत्ता विरोधी लहर से यहां कांग्रेस का पलड़ा भारी रह सकता है। दूसरी ओर गुजरात में अभी चुनाव की घोषणा होनी बाकी है और उससे पहले वहां नए कार्यों और योजनाओं आदि के बड़े शिलान्यास धड़ाधड़ हो ही रहे हैं। वहां की कार्य योजनाओं के लाभ और कांग्रेस ,आम आदमी पार्टी और अन्य कई पार्टियों के मैदान में होने से मत विभाजन का लाभ भी भाजपा को मिलने से वह आसानी से कामयाब हो सकती है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन की स्थिति में हालात कुछ भी बदल सकते हैं।
COMMENTS