Friday, April 19, 2024
Google search engine
Homeक्राइमसलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गुजरात से...

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार.

असल न्यूज़: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए। सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दोनों को अरेस्ट किया। इनकी पहचान विक्की साहेब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। इन्हें आज मुंबई लाया जाएगा।

इन दोनों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की थी। दोनों बाइक पर सवार होकर आए और 4 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे।घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

एक CCTV फुटेज में दिख रहा है दोनों आरोपियों ने स्पोर्ट्स कैप पहन रखी है और कंधे पर बैक टांगा हुआ था। इस फुटेज में दोनों सलमान के घर की तरफ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी लॉरेंस गैंग का हिस्सा हैं। खान को लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस के भाई अनमोल ने एक ऑनलाइन पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी

Salman khan news: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी Lawrence Bishnoi के भाई ने ली.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments