स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने कोरोना केसों में लगातार बढ़ोतरी के मद्देनजर हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स को पोस्टपोन कर दिया है। इन गेम्स की नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। उधर राज्य में मंगलवार को सोमवार की तुलना में केवल 10 नए संक्रमित अधिक मिले। मंगलवार को 5746 नए मरीज सामने आए, जबकि सोमवार को इनकी संख्या 5736 थी।
हरियाणा में कोरोना एक्टिव केसों का आंकड़ा 25 हजार पार हो गया है। कुल एक्टिव केस 26813 हो गए हैं। ओमिक्रॉन के 26 नए केस मिले हैं, इससे प्रदेश में वैरिएंट के कुल 162 एक्टिव हो गए हैं। प्रदेश में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इनमें अंबाला, सिरसा और यमुनानगर से 1-1 कोरोना संक्रमित है। अब तक प्रदेश में कुल 10080 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। मंगलवार को प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा 51557 सैंपल लिए गए।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने हरियाणा में 5 से 14 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ में कर रहा था। फिलहाल कोरोना की स्थिति को देखते हुए इन गेम्स को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने खेल फेडरशेन को पत्र लिखा है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) का कहना है कि एक बार देश में कोरोना कंट्रोल में जाए तो नई तिथि जारी की जाएगी। इसमें देशभर के 8500 खिलाड़ियों को भाग लेना था।
हरियाणा के जिलों में कोरोना केसों की स्थिति
जिला | केस |
गुरुग्राम | 2385 |
फरीदाबाद | 1015 |
हिसार | 97 |
सोनीपत | 184 |
करनाल | 349 |
पानीपत | 117 |
पंचकूला | 441 |
अंबाला | 385 |
सिरसा | 78 |
रोहतक | 96 |
यमुनानगर | 87 |
भिवानी | 76 |
कुरुक्षेत्र | 79 |
महेंद्रगढ़ | 20 |
जींद | 31 |
रेवाड़ी | 47 |
झज्जर | 120 |
फतेहाबाद | 32 |
कैथल | 43 |
पलवल | 26 |
चरखी दादरी | 24 |
नूंह | 14 |
पॉजिटिविटी रेट यूं बढ़ता गया
- 11 जनवरी – 13.89 प्रतिशत
- 10 जनवरी – 14.90 प्रतिशत
- 9 जनवरी – 10.64 प्रतिशत
- 8 जनवरी – 7.26 प्रतिशत
- 7 जनवरी – 8.11 प्रतिशत
- 6 जनवरी – 5.91 प्रतिशत
- 5 जनवरी – 5.80 प्रतिशत
- 4 जनवरी – 3.77 प्रतिशत
- 3 जनवरी- 2.63 प्रतिशत
- 2 जनवरी – 1.52 प्रतिशत
- 1 जनवरी – 1.39 प्रतिशत