प्रांजल दहिया (pranjal dahiya) के गानों को फैन्स खूब पसंद करते हैं। प्रांजल के गाने रिलीज के साथ ही हिट हो जाते हैं और साथ ही साथ फैन्स उनके नए गानों का भी इंतजार करते हैं। ऐसे में अब तेरी रहूंगी सांग ( Teri Rahungi Song ) रिलीज हो गया है। इस गाने में प्रांजल दहिया के साथ ही नदी कुंडू ( Ndee Kundu ) नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होते ही मिलियन व्यूज से ज्यादा पहुंच गया है। इस गाने को Ndee Kundu ने अपनी आवाज दी है। इस गाने का म्यूजिक बम्बू बीट्स ( Bamboo Beats ) और बोल नदी कुंडू ( Ndee Kundu ) ने लिखे हैं। गाने का निर्देशन एम पी सेगा ( MP Sega ) ने किया है। और गाने के प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह ( Rao Inderjeet Singh ) हैं।
जानी मानी हरियाणवी कलाकार प्रांजल दाहिया के नए गाने तेरी रहूंगी ने यूट्यूब पर धूम मचाई हुई है। गाना हाल ही में रिलीज हुआ है और मिलियन बार देखा जा चुका है। प्रांजल दाहिया की पॉपुलैरिटी इतनी है कि उनका हर गाना आते ही छा जाता है। प्रांजल का किसी गाने में होने ही सफल होने की गारंटी माना जाता है। यही वजह है कि हर कोई प्रांजल के साथ गाना तैयार करना चाहता है।
हरियाणवी जगत में एक समय जो पॉपुलैरिटी सपना चौधरी की थी, वो अब प्रांजल दाहिया की है। तेरी रहूंगी गाने में प्रांजल दहिया के साथ नदी कुंडू नजर आ रहे है। गाने का म्यूजिक और बोल भी प्रभावित करने वाले हैं। फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है।