दिल्ली नगर निगम के महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव आज होना है। एमसीडी चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं।
भाजपा और कांग्रेस पर बरसे सौरभ भारद्वाज
आप विधायक ने सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए वोटिंग नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भापजा की पोल खुल गई है। भापजा के लिए सबसे अच्छा मामला यह था कि कांग्रेस को सदन से बाहर कर दिया जाए और कांग्रेस इसके लिए राजी हो गई है। बदले में भाजपा ने एमसीडी कांग्रेस नेता सुश्री नाजिया दानिश को हज कमेटी का सदस्य बनाया है। एमसीडी में सदन की कांग्रेस नेता नाजिया दानिश ने भाजपा के साथ समझौता किया और कांग्रेस ने एमसीडी में भाजपा की मदद के लिए वॉक आउट करने का फैसला किया।
अलग-अलग रंग के मत पत्र छपवाए है
मतों की पहचान के लिए सभी पदों के लिए अलग-अलग रंग के मत पत्र छपवाए है। इसके अलावा मत पत्रों के रंग वाली मतपेटी रखी है। यानी जिस रंग का मत पत्र होगा पार्षदों को उसे उसी रंग की मतपेटी में डालना होगा।
एक साथ होगा मतदान
एमसीडी के महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में अलग-अलग रंग के बजाय एक साथ मतदान होगा, मगर मतों की गणना अलग-अलग समय पर होगी। निगम सचिवालय ने समय की बचत के लिए सभी पदों के लिए एक साथ मतदान कराने के लिए निर्णय लिया है।
भाजपा और आप के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला
आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। वहीं, उपमहापौर पद के चुनाव में आप ने आले मोहम्मद इकबाल और भाजपा ने कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है।
Delhi Mayor Voting: दिल्ली में मेयर चुनाव के लिए मतदान आज, भाजपा और आप के बीच होगा कड़ा मुकाबला
दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव आज
दिल्ली की मिनी सरकार को शुक्रवार नया बॉस मिल जाएगा। एकीकृत नगर निगम की पहली बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने के बाद महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा।