Home Delhi पहाड़ों में बर्फबारी के साथ हुई दिल्ली में बारिश, जानिए मौसम विभाग...

पहाड़ों में बर्फबारी के साथ हुई दिल्ली में बारिश, जानिए मौसम विभाग का अनुमान

130
0

देश की राजधानी नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज भी बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज सोमवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का अनुमान है। एक तरफ जहां दिल्ली में बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोमवार को फिर बर्फबारी हुई है। घाटी के जिलों में रविवार को भी बर्फबारी हुई थी।

क्या है मौसम विभाग का अनुमान?
IMD ने सोमवार को भी उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज बारिश का अनुमान (Rainfall Predication) जताया है। इसके अलावा राजधानी नई दिल्ली में भी हल्की बारिश (Light Rainfall) का अनुमान है।

रविवार को हुई बारिश से गिरा तापमान
राजधानी नई दिल्ली और पड़ोसी शहरों में हुई बारिश से रविवार को अधिकतम तापमान में गिरवाट (Maximum Temperature Falls) देखी गई। रविवार को अधिकतम तापमान गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 10 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया है। आज सुबह से ही दिल्ली में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है।

आगे कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिन शुष्क रहने की संभावना है। दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान करीब 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आज दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है जबकि अधिकतम तापमान भी 22 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अगले छह दिनों तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here