Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homecrime newsमुस्लिम युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, धार्मिक नारे लगवाने का आरोप

मुस्लिम युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, धार्मिक नारे लगवाने का आरोप

सोशल मिडिया में एक कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वो वीडियो Mira Road (मुंबई महानगर क्षेत्र) का बताया जा रहा है वीडियो में एक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा उसके कपड़े उतारकर मारपीट किए जाने और उससे जबरन धार्मिक नारे लगवाने का आरोप लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक मुस्लिम समुदाय से बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग उसे घेरकर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि उससे धार्मिक पहचान के आधार पर मारपीट की गई और जबरन “जय श्री राम” के नारे लगवाए गए।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने इसे कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments