Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homecrime newsनरेला में फैक्ट्री मालिक की मजदूरों ने चाकू मारकर की हत्या.

नरेला में फैक्ट्री मालिक की मजदूरों ने चाकू मारकर की हत्या.

अजय शर्मा: बाहरी उत्तरी जिला क्षेत्र में स्थित नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात एक फैक्ट्री मालिक की चाकू से हमलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, जे ब्लॉक स्थित एक फैक्ट्री के मालिक रवि चौधरी पर रात करीब 8:30 बजे हमला किया गया। आरोप है कि एक मजदूर ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों के मुताबिक, एक दिन पहले सामान उठाने को लेकर मालिक और मजदूर के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के चलते मजदूर ने कथित तौर पर 20-25 लोगों के साथ मिलकर हमला किया।

हमले में गर्दन के ऊपरी हिस्से पर कई बार चाकू से वार किए गए, जिससे रवि चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि हमलावरों के पास चाकू के अलावा अन्य हथियार भी थे।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम और क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments