Sunday, February 22, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRटिकरी खुर्द में लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु, इलाके में हड़कंप

टिकरी खुर्द में लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु, इलाके में हड़कंप

अजय शर्मा: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के टिकरी खुर्द इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने बच्चे को देख तो तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवजात को सुरक्षित कब्जे में लेकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक जांच में बच्चा स्वस्थ पाया गया और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे को वहां कौन और कब छोड़कर गया। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस मामले की जानकारी ‘समाजसेवी दीप खत्री’ को मिली तो उन्होंने तुरंत आपने सोशल मिडिया हेंडल पर इसकी वीडियो के माध्यम से जानकारी दी ताकि नवजात बच्चे की जानकारी सभी तह पहुंच सके

अंदेशा है कि ऐसी घिनौनी हरकत किसी आसपास के रहने वाले लोगों की ही है
इसी लिए हो सकता इस न्यूज़ को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments