Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRविराट हिन्दू सम्मेलन में हिन्दू एकता की शपथ ली।

विराट हिन्दू सम्मेलन में हिन्दू एकता की शपथ ली।

पूर्वी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर यमुनापार की मौजपुर व्यवसायिक शाखा के तत्वावधान में सब्जी मंडी मौजपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामअवतार शर्मा ने की।शाखा प्रमुख राजेश गर्ग ने सम्मेलन की व्यवस्था की। कार्यक्रम में हिन्दुत्व पुरोधा महामंडलेश्वर डा.राजेश्वर दास ओझा जी महाराज, राष्ट्रसंत श्रीरामकथा वाचक परमपूज्य अजय भाई जी, मौजपुर वार्ड के निगम पार्षद अनिल कुमार शर्मा “गौड”उपस्थित थे। महामंडलेश्वर डा.ओझा ने कहा,कि जात-पात से ऊपर उठकर हम सभी सनातनी भाई-बहनों को हिन्दुत्व की मशाल को प्रज्ज्वलित कर मजबूती प्रदान करनी है। उन्होंने कहा,कि हिन्दुत्व की अलख जगाने के लिए हमें प्रभातफेरी निकाल कर जनमानस को संदेश देना होगा और उसमें हम सभी संत महात्माओं का भी अग्रणीय योगदान रहेगा।

राष्ट्रसंत श्री अजय भाई ने कहा,कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पिछले सौ वर्षों में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अखंड भारत के निर्माण में प्रमुख योगदान दिया है,आज मेरा सौभाग्य है,कि इस शताब्दी वर्ष में मुझे इस मंच पर आने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा,कि हिन्दुत्व की पताका को हमेशा बुलंद रखने के हम सभी को अपने-अपने स्तर सामूहिक प्रयास जारी रखने होंगे। सम्मेलन में दीपक त्यागी, विशाल महाजन,विकास गोयल,पंकज झा, सतीश जैन, अश्वनी कुमार, चौधरी सहदेव ने भी अपने विचार रखे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments