Friday, February 27, 2026
Google search engine
Homecrime newsअलीपुर में तेज रफ्तार टाटा ऐस पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला

अलीपुर में तेज रफ्तार टाटा ऐस पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला

अजय शर्मा: बाहरी दिल्ली के अलीपुर में देर रात एक तेज रफ्तार टाटा ऐस वाहन सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। हादसा (एमसीडी) की डिस्पेंसरी के सामने हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2:00 से 3:00 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि वाहन बूढ़पुर से सब्जी लोड करके गुरुग्राम की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

वाहन चालक की पहचान निखिल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को मामूली चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही आम बात है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

फिलहाल मामले की जाँच अलीपुर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments