Sunday, April 12, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबरहैदरपुर में 93 अवैध फैक्ट्रियां होंगी बंद, DPCC ने जारी किया नोटिस

हैदरपुर में 93 अवैध फैक्ट्रियां होंगी बंद, DPCC ने जारी किया नोटिस

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए हैदरपुर रीडेवलपमेंट एरिया में चल रही 93 अवैध फैक्ट्रियों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इन यूनिट्स को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं।

क्या है मामला?

DPCC की जांच में सामने आया कि हैदरपुर क्षेत्र में कई औद्योगिक यूनिट्स बिना आवश्यक अनुमति के संचालित हो रही थीं। ये यूनिट्स प्रदूषण मानकों का पालन नहीं कर रही थीं, जिसके चलते इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सीलिंग तक की चेतावनी

अधिकारियों के अनुसार, अगर यूनिट्स ने तय समय के भीतर संचालन बंद नहीं किया, तो उन्हें सील भी किया जा सकता है। दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

सरकार का सख्त रुख

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि बिना अनुमति चलने वाली या प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वाली यूनिट्स के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई होगी।

लगातार हो रही निगरानी

DPCC की टीमें लगातार सर्वे और निरीक्षण कर रही हैं। खासकर उन इलाकों पर फोकस किया जा रहा है जहां प्रदूषण की शिकायतें ज्यादा मिल रही हैं। सरकार का कहना है कि शहर की हवा को साफ रखना प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments