Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRदिलशाद गार्डन में नाले में सफाई के दौरान गिरकर 33 वर्षीय यूवक...

दिलशाद गार्डन में नाले में सफाई के दौरान गिरकर 33 वर्षीय यूवक की मौत

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली में लापरवाही का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में नाले में गिरने से 33 वर्षीय युवक राहुल की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सफाई कार्य के दौरान अचानक फिसलकर नाले में जा गिरा।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, घटना की सूचना दोपहर करीब 2 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत बचाव दल को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक व्यक्ति नाले में गिरकर डूब गया है।

अशोक विहार ट्रैफिक सर्किल द्वारा अवैध मछली गाड़ियों से चालान की जगह फोन कॉल पर सौदेबाजी.

इसके बाद DFS, बोट क्लब, और स्थानीय बचाव कर्मियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक को नाले से बाहर निकाला गया और तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट में नाले की सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान दो दिहाड़ी मजदूर काम पर लगे थे। गाद निकालते समय राहुल का पैर फिसल गया और वह नाले में गिरकर डूब गया। राहुल सुंदर नगरी का रहने वाला था।

घटना की सूचना सीमापुरी थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments