Wednesday, April 1, 2026
Google search engine
Homecrime newsवजीरपुर से नाबालिग गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

वजीरपुर से नाबालिग गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

वायरल वीडियो में फायरिंग करता दिखा था युवक, स्पेशल स्टाफ ने अशोक विहार इलाके से दबोचा

नीति सैन। नॉर्थ-वेस्ट जिला स्पेशल स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक CCL (कानून के साथ संघर्षरत बालक) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध आधुनिक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

मामला उस समय सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक खुलेआम पिस्टल से फायरिंग करता नजर आ रहा था। इस वीडियो से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर-पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ की एक टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई ACP रणजीत ढाका के पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई।

पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी की पहचान की। और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने अशोक विहार के वजीरपुर इलाके में जाल बिछाया। झुग्गी शहीद सुखदेव सिंह नगर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया गया।

पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। जांच में पुष्टि हुई कि वही युवक वायरल वीडियो में फायरिंग कर रहा था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने पिस्टल को एक गुप्त स्थान पर छिपा रखा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।इस संबंध में थाना अशोक विहार में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की अपील
दिल्ली पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन न करें और किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहें। ऐसी हरकतें न सिर्फ कानूनन अपराध हैं, बल्कि समाज में भय का माहौल भी पैदा करती हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments