Sunday, April 12, 2026
Google search engine
Homecrime newsनोएडा में डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर...

नोएडा में डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूट/ ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

असल न्यूज़: ऑनलाइन डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ी चेतावनी सामने आई है। नोएडा में डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूट और ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक कॉलेज छात्र भी शामिल है।


4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से हीरे की अंगूठी, सोने की चेन और करीब 14 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

एडीसीपी मनीषा सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशांक सिंह (बुलंदशहर), प्रदीप (मथुरा), रोहित (बिहार) और वासु (बागपत) के रूप में हुई है। ये सभी दिल्ली के शाहदरा इलाके में किराये पर रह रहे थे।


फर्जी प्रोफाइल से बिछाते थे जाल

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड सुशांक सिंह डेटिंग ऐप पर “राहुल” नाम से फर्जी अकाउंट बनाता था। वह ऐप के ‘नियर बाय’ फीचर का इस्तेमाल कर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को टारगेट करता था।


कमरे पर बुलाकर बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो

आरोपी फर्जी आधार कार्ड के जरिए कमरे किराये पर लेते थे। जब पीड़ित वहां पहुंचता, तो वे चोरी-छिपे या जबरन उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लेते थे।

इसके बाद आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार को भेजने की धमकी देकर पीड़ितों से पैसे और गहने वसूलते थे।


पहचान छिपाने के लिए अपनाते थे अलग-अलग पेशे

गिरोह के सदस्य अपनी पहचान छिपाने के लिए कभी कैब ड्राइवर तो कभी वेटर का काम करते थे। आरोपी वासु गाजियाबाद में बीए सेकंड ईयर का छात्र है, जबकि अन्य आरोपी कम पढ़े-लिखे हैं।

वारदात के दौरान ये लोग फर्जी सिम कार्ड और अलग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे और घटना के बाद उन्हें तोड़कर फेंक देते थे।


पुलिस जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और कितनी फर्जी आईडी बनाई थीं।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी नोएडा पुलिस ने इसी तरह के एक अन्य हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा किया था।


सावधान रहें (पब्लिक एडवाइजरी)

  • अनजान लोगों से मिलने से पहले उनकी पहचान की पुष्टि करें
  • डेटिंग ऐप पर निजी जानकारी साझा करने से बचें
  • पहली मुलाकात हमेशा सार्वजनिक जगह पर करें
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments