निति सैन। राजधानी दिल्ली में बम विस्फोट की धमकी देकर 21 लाख की जबरन वसूली की साजिश को उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर नाकाम कर दिया। हाई-टेक तकनीकी निगरानी और तेज़ इंटर-स्टेट ऑपरेशन के जरिए आरोपी को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार कर लिया गया। वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान के मैनेजर को एक धमकी भरा फोन कॉल आया। कॉलर ने खुद को “नोएडा का बब्ला गुर्जर” बताते हुए 21 लाख की मांग की और पैसे न देने पर संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी दी।
दिल्ली पुलिस की टीम ने बिना समय गंवाए तकनीकी जांच शुरू की।
कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और डिजिटल फुटप्रिंट के जरिए आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र के नासिक में ट्रेस हुई। इसके बाद पुलिस ने एक तेज़ इंटर-स्टेट ऑपरेशन चलाया 2800 किलोमीटर का सफर 18 घंटे से कम समय में कार्रवाई बिना रुके लगातार पीछा राज्यों के बीच से आरोपी को नासिक से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बच्चू झा के रूप में हुई है, जो बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी एक शिक्षित व्यक्ति है और हरियाणा व बिहार के मेडिकल कॉलेजों में एप्लाइड मैथेमेटिक्स का प्रोफेसर रह चुका है। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी नाम “बब्ला गुर्जर” का इस्तेमाल कर लोगों को डराकर पैसे वसूलने की साजिश रचता था।
कई राज्यों में फैला नेटवर्क
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अन्य राज्यों में भी ऐसे अपराधों में शामिल रहा है बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में पूर्व विधायक को धमकी देकर वसूली दरभंगा (बिहार) में पटना हाई कोर्ट के वकील को निशाना पहले से धारा 307 IPC के एक मामले में भी संलिप्त
धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल फोन आपत्तिजनक चैट, स्क्रीनशॉट और डिजिटल सबूत बरामद कर लिए हैं, जिन्हें केस में जब्त किया गया है। वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया चौकी थाना अशोक विहार की टीम ने की। टीम का नेतृत्व SI रोहित चाहर ने किया, जिसमें SI योगेश, HC अश्विनी, HC मनोज और HC पवन शामिल रहे। ऑपरेशन इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार (SHO) और ACP आकाश रावत की निगरानी में पूरा किया गया। उत्तर-पश्चिम जिला की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि टीम ने तेज़ तकनीकी जांच, बेहतर समन्वय और लगातार प्रयास से आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर एक बड़ी घटना को टाल दिया

