Monday, April 6, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली-मुंबई में हमले की साजिश नाकाम, खिलौना बम से धमाके की थी...

दिल्ली-मुंबई में हमले की साजिश नाकाम, खिलौना बम से धमाके की थी तैयारी

असल न्यूज़: सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली और मुंबई में धमाके की योजना बना रहे दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस विशेष प्रकोष्ठ और मुंबई एटीएस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा के रूप में हुई है, जिन्हें महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला इलाके से पकड़ा गया। दोनों पर इस्लामिक स्टेट और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का आरोप है।

खिलौना बम से हमले की थी योजना

जांच एजेंसियों के मुताबिक, दोनों संदिग्ध इंटरनेट के जरिए खिलौना बम बनाना सीख रहे थे और दिल्ली-मुंबई में धमाके करने की फिराक में थे। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से संपर्क

सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी पाकिस्तान में बैठे जैश के एक हैंडलर के संपर्क में थे। वे “मिशन खिलाफत” और “सोल्जर ऑफ प्रॉफेट” जैसे कट्टरपंथी समूहों से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

युवाओं को बना रहे थे कट्टरपंथी

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी भारत में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित कर भर्ती कराने का काम भी करते थे। सोशल मीडिया और भड़काऊ सामग्री के जरिए युवाओं को गुमराह किया जा रहा था।

पहले से मिली थी इनपुट

बताया जा रहा है कि इससे पहले मुंबई ATS द्वारा पकड़े गए कुछ संदिग्धों से पूछताछ के दौरान इन दोनों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इन्हें गिरफ्तार किया गया।

जांच जारी

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments