Tuesday, April 7, 2026
Google search engine
Homecrime newsहैदरपुर में जाल बिछाकर गैंगस्टर अरेस्ट, पिस्टल और कारतूस बरामद

हैदरपुर में जाल बिछाकर गैंगस्टर अरेस्ट, पिस्टल और कारतूस बरामद

अजय शर्मा: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंग से जुड़े एक बदमाश को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम निवासी राकेश बंजारा के रूप में हुई है, जो सुरेंद्र फौजी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

 25 से ज्यादा मामलों में वांछित था आरोपी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, राकेश बंजारा एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर अपराधों के 25 से अधिक मामले दर्ज हैं।

 पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तारी

पुलिस को 3 अप्रैल को सूचना मिली थी कि आरोपी हैदरपुर गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने आने वाला है और उसके पास अवैध हथियार होगा।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक होटल के पास जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

🔴 आगे की जांच जारी

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय गैंग पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments