Wednesday, April 8, 2026
Google search engine
Homecrime newsशराब के नशे में बेटे का खौफनाक कदम: पिता और चाचा की...

शराब के नशे में बेटे का खौफनाक कदम: पिता और चाचा की पीट-पीटकर हत्या, 3 दिन में गिरफ्तार

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में हुई दोहरी हत्या की गुत्थी को दिल्ली पुलिस ने महज तीन दिन में सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस सनसनीखेज मामले में 22 वर्षीय बेटे ने ही अपने पिता और चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल को उत्तम नगर थाने को सूचना मिली थी कि मोहन गार्डन स्थित एक घर में दो लोग संदिग्ध हालत में मृत पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कमरे के अंदर 50 वर्षीय देवेंद्र कुमार और 48 वर्षीय अमित मृत अवस्था में मिले।


पोस्टमॉर्टम में हुआ खुलासा

मौके पर कमरे में शराब और बीयर की बोतलें बिखरी हुई थीं और सामान भी अस्त-व्यस्त मिला। क्राइम टीम और एफएसएल ने जांच कर सबूत जुटाए। दोनों शवों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों की मौत अंदरूनी चोटों के कारण हुई।


शराब के बाद हुआ था झगड़ा

जांच में सामने आया कि घटना से पहले घर में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। मृतक देवेंद्र कुमार का 22 वर्षीय बेटा ईश्वर घटना के बाद से फरार था, जिससे पुलिस का शक उसी पर गया।

मकान मालिक नरेश कुमार, ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही देवेंद्र अपने भाई अमित और बेटे ईश्वर के साथ किराए पर रहने आए थे। 3 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे झगड़े की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे, जहां ईश्वर नशे की हालत में मिला।


आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद 7 अप्रैल को आरोपी ईश्वर को मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments