Wednesday, April 8, 2026
Google search engine
Homecrime newsपटेल नगर में चाकूबाजी के बाद लूट, 24 घंटे के भीतर ही...

पटेल नगर में चाकूबाजी के बाद लूट, 24 घंटे के भीतर ही आरोपी गिरफ्तार

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली में झपटमारी और चाकूबाजी की एक गंभीर वारदात को सुलझाते हुए दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू आरोपियों ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho से खरीदा था।


हमला कर लूटा मोबाइल

मध्य जिला के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, 4 अप्रैल को पटेल नगर थाना पुलिस को लूट और चाकूबाजी की पीसीआर कॉल मिली थी।

मौके पर पहुंचे, पुलिसकर्मियों को शिकायतकर्ता संदीप ने बताया कि उनके भाई पर दो अज्ञात युवकों ने हमला कर मोबाइल फोन लूट लिया। घायल को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया।

पीड़ित ने बताया कि वह मोती नगर डीएलएफ की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे रोककर मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जांघ के पीछे चाकू मार दिया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।


CCTV से पहचान, 24 घंटे में गिरफ्तारी

मामला दर्ज कर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध घटनास्थल से भागते नजर आए।

फुटेज के आधार पर, पुलिस ने उनके भागने के रास्ते का पीछा किया और 5 अप्रैल को वेस्ट पटेल नगर इलाके से दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों स्कूल छोड़ चुके हैं और खर्च चलाने के लिए लूटपाट करते थे।


ऑनलाइन हथियार खरीदने का बढ़ता ट्रेंड

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू ऑनलाइन ऑर्डर किया था।

पिछले कुछ वर्षों में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए हथियार मंगाकर अपराध करने के कई मामले सामने आ चुके हैं—

  • फरवरी 2026: ख्याला में नाबालिग की हत्या, ऑनलाइन मंगाए चाकू का इस्तेमाल
  • अक्टूबर 2022: आदर्श नगर में छात्र की हत्या में ऑनलाइन खरीदा गया चाकू
  • जुलाई 2022: दिल्ली पुलिस ने 14,000 से ज्यादा अवैध चाकू बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
  • 2021-22: सोशल मीडिया के जरिए अवैध हथियारों की बिक्री करने वाले गिरोह पकड़े गए

जांच जारी

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े थे या यह वारदात उन्होंने अकेले अंजाम दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments