Wednesday, April 8, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRमुखर्जी नगर में जागरूकता अभियान, बच्चों को सिखाया ‘गुड टच-बैड टच’

मुखर्जी नगर में जागरूकता अभियान, बच्चों को सिखाया ‘गुड टच-बैड टच’

अजय शर्मा: उत्तर-पश्चिमी ज़िले की ‘शिष्टाचार टीम’ द्वारा कोरोनेशन पार्क में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित लोगों को ‘गुड टच-बैड टच’ यानी सही और गलत स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों और महिलाओं को व्यक्तिगत सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में भी समझाया गया, ताकि वे किसी भी संदिग्ध स्थिति में सतर्क रह सकें।

टीम द्वारा इस बात, पर विशेष ज़ोर दिया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेना बेहद जरूरी है। इसके लिए महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1091 और बच्चों के लिए 1098 पर संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

अधिकारियों ने कहा, कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं और लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments