Sunday, April 12, 2026
Google search engine
Homecrime newsगाजीपुर में मामूली झगड़े ने ली जान, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर में मामूली झगड़े ने ली जान, 2 आरोपी गिरफ्तार

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां ‘नेकी’ के बदले एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। गाजीपुर मंडी में तीन दोस्त—मूलचंद, रंजीत और मोहफीज—साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान रंजीत को ज्यादा नशा हो गया और वह वहां से जाने लगा।


फोन रखने पर भड़का विवाद

रंजीत के नशे की हालत को देखते हुए मूलचंद ने उसका फोन अपने पास रख लिया, ताकि वह उसे कहीं खो न दे। लेकिन यह बात रंजीत को नागवार गुजरी और उसने गुस्से में आकर मूलचंद का सिर पकड़कर दीवार में दे मारा।


गुस्से में कर दी पिटाई, चली गई जान

इस घटना से गुस्साए मूलचंद ने अपने तीसरे साथी मोहफीज के साथ मिलकर रंजीत की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि मोहफीज ने रंजीत के हाथ पकड़े और मूलचंद ने लकड़ी की फट्टी से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया।


खून नहीं निकला, समझे सो गया

पिटाई के बाद जब रंजीत के सिर से खून नहीं निकला तो दोनों आरोपियों को लगा कि वह सो गया है। लेकिन गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जब वह अचेत मिला तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अस्पताल से फरार, फिर गिरफ्तारी

घटना के बाद दोनों आरोपी अस्पताल से फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments