प्रदीप सिंह उज्जैन। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20.28 ग्राम स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन सिंह यादव उर्फ हर्ष (25) और आफताब उर्फ नाग (24) के रूप में हुई है, जो दोनों मंगोलपुरी क्षेत्र के निवासी हैं।
बाहरी जिला के डीसीपी (विक्रम सिंह, IPS) ने जानकारी देते हुआ बताया की नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जिसमे, 9 अप्रैल को थाना मंगोलपुरी की पेट्रोलिंग टीम जिसमें शामिल ASI राकेश और हेड कांस्टेबल सुनील शामिल थे इलाके में गश्त कर रही थी। शिव मंदिर के पास पेट्रोलिंग के दौरान टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जो पुलिस को देखकर अचानक U-टर्न लेकर भागने लगे।
संदेह के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुछ पैकेट बरामद हुए, जिनकी जांच फील्ड टेस्टिंग किट से करने पर उनमें स्मैक पाई गई। बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन 20.28 ग्राम पाया गया।
इस संबंध में थाना मंगोलपुरी में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज की गई और जांच में सामने आया कि आरोपी नवीन सिंह यादव उर्फ हर्ष पहले भी 2 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बरामद स्मैक को जब्त कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है, जिसमें नशीले पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

