Monday, May 18, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRनरेला विधानसभा के वार्ड नंबर 1 में AAP की BLA-2 मीटिंग आयोजित,...

नरेला विधानसभा के वार्ड नंबर 1 में AAP की BLA-2 मीटिंग आयोजित, वोट बचाने को लेकर दी गई ट्रेनिंग

अजय शर्मा: नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 में आम आदमी पार्टी की BLA-2 मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र जी (डिस्ट्रिक्ट BLA-1) एवं डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज मैडम राज शौकीन जी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

इस मीटिंग का आयोजन वार्ड नंबर 1 की पार्षद स्वेता कमल खत्री जी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और BLA-2 सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान दिल्ली में मतदाता सूची से वोट काटे जाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जनता के वोट अवैध तरीके से काटे जा रहे हैं। इसे रोकने और सही मतदाताओं के वोट सुरक्षित रखने के लिए BLA-2 कार्यकर्ताओं को वोट मैपिंग और मतदाता सूची से जुड़े जरूरी नियमों की ट्रेनिंग दी गई।

कार्यक्रम में संगठन मंत्री नरेला विधानसभा नगेंदर प्रजापति ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के वोटों की जांच करेंगे और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे, इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।

 

बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments