असल न्यूज़: मंगोलपुरी थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के पास से कोई शिनाख्ती कागजात नहीं मिले हैं, जिससे की उनकी पहचान हो सके।
पुलिस शव मिलने के स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से यह जानकारी जुटा रही है कि आखिर मृतक यहां कैसे पहुंचा। वहीं, आसपास के थानों से भी पुलिस की टीम जानकारी जुटा रही है।
जानकारी के मुताबिक बीते 27 जुलाई को मंगोलपुरी थाना पुलिस को जानकारी मिली कि एक शख्स का शव मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल के सामने सड़क किनारे पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव 50 से 51 वर्षीय शख्स का है।
जिसने शर्ट और पैंट पहना हुआ था। पुलिस ने इसकी सूचना क्राइम टीम को दी। मौके पर पहुंची क्राइम टीम के जांच करने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक के पास से न तो कोई मोबाइल फोन ही मिला और नहीं कोई शिनाख्ती कागजात ही मिले।
पुलिस अब मृतक की पहचान में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर शख्स यहां तक पहुंचा कैसे। वहीं, दूसरी तरफ 20 जुलाई को पुलिस को जानकारी मिली कि घर नंबर-985-86 के पास एक शख्त बेहोेश पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शख्स को लेकर अस्पताल पहुंची।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने शर्ट और लोअर पहना हुआ था। जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष है। पुलिस इन दोनों ही मामलों की जांच कर र ही है।