Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
Homecrime updateनरेला में संदिग्ध हालात में मिला शव, मृतक की शिनाख्त नहीं

नरेला में संदिग्ध हालात में मिला शव, मृतक की शिनाख्त नहीं

असल न्यूज़। राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास से कोई शिनाख्ती कागजात नहीं मिले हैं, जिससे की उसकी पहचान हो सके।

एनआइए थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस स्थानीय लोग और आसपास के थानों से पता लगा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को पुलिस को जानकारी मिली कि एनआइए क्षेत्र में एक शख्स का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि करीब 40 वर्षीय शख्स का शव है। जांच के दौरान शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। नहीं कोई शिनाख्ती कागजात ही मिले हैं। जिससे की उसकी पहचान हो सके।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आखिर यह शख्स यहां तक कैसे पहुंचा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से इसकी जानकारी जुटा रही है। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में भी मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments