Wednesday, November 26, 2025
Google search engine
Homeबड़ी खबरचांदनी चौक वार्ड में सुमन गुप्ता की पदयात्रा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने...

चांदनी चौक वार्ड में सुमन गुप्ता की पदयात्रा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पन्ना प्रमुख सभा को किया संबोधित।

असल न्यूज़ : दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में चांदनी चौक वार्ड नं 74 से भाजपा प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता ने घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया।मोरी गेट से शुरू पदयात्रा गंदा नाला बाजार,गली राजनकलां,धोबी वाड़ा,गली नालबंदान,छोटा बाजार, कृष्णा गली,तिलक गली,चाबी गंज,गुरु नानक मार्केट, पुरानी कचहरी पर संपन्न हुई, जहां भारी संख्या में स्थानीय मतदाताओं ने भाजपा को समर्थन देने का संकल्प लिया।भाजपा प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता ने कहा,कि क्षेत्र में विकास की पृष्ठभूमि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन पर किया जाएगा। उन्होंने कहा, कि चांदनी चौक में ट्रिपल इंजन की सरकार आने पर विकास कार्य वंदेभारत की तरह तेजी से चलेगा।

आज शाम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी भाजपा प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता के समर्थन में नेशनल क्लब, फतेहपुरी में पन्ना प्रमुखो को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा,कि भाजपा के पन्ना प्रमुख पार्टी की रीढ़ है और उन्ही के बल बूते पर भाजपा पूरे देश में परचम लहराने को कटिबद्ध है, उन्होंने कहा,कि चांदनी चौक वार्ड के पन्ना प्रमुख इस बार यहां कमल खिलाएंगे और भाई सुमन गुप्ता की जीत सुनिश्चित करेंगे, उसे कोई अन्य पार्टी रोक नही सकती।इस अवसर पर जिले और मंडल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments