Wednesday, December 3, 2025
Google search engine
Homecrime newsमहेंद्रा पार्क इलाके में 65 साल की महिला की बेरहमी से हत्या,...

महेंद्रा पार्क इलाके में 65 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने लाश के साथ की हैवानियत.

असल न्यूज़: 65 साल की एक महिला की बेरहमी से हत्या इसलिए हो गई, क्योंकि उन्होंने रात के अंधेरे में पीछा करते आ रहे उस अनजान शख्स की हैवानियत का डटकर मुकाबला किया था। पुलिस सूत्रों से पता चला कि वह शख्स रेप की नीयत से आया था। महिला के विरोध पर उसने सिर पर चापड़ मारकर हत्या कर दी। लाश को झाड़ियों में घसीटकर ले गया और वहां लाश के साथ गलत काम किया। फिर वहां से फरार हो गया।

आरोपी ने गुनाह किया कबूल

ताज्जुब यह कि इस हीनियस क्राइम को अंजाम देने वाला आरोपी उस दिन पहले से दर्ज नाबालिग को अगवा कर रेप केस की कोर्ट तारीख करने गुजरात के भरूच से दिल्ली आया था। महेंद्रा पार्क पुलिस ने 24 वर्षीय सलमान नाम के आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस पूछताछ में पूरा सीक्वेंस और गुनाह कबूल किया है।

झाड़ियों में मिला शव

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 16 नवंबर की सुबह महेंद्रा पार्क थाने की पुलिस को आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के जीआरपी जवान ने शव के बारे में जानकारी दी। बताया कि एक महिला का खून से लथपथ सेमी न्यूड शव पड़ा है। तुरंत लोकल थाने की पुलिस और सीनियर अफसर पहुंचे। सिर पर धारदार हथियार के निशान, कपड़े फटे हुए थे। रेलवे स्टेशन के पास घनी झाड़ियों के अंदर शव जिस हालत में था, सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका थी।

16 नवंबर की रात एक और महिला की हत्या

वहां मेल और फीमेल की चप्पल पड़ी थी। तफ्तीश में महिला की शिनाख्त हुई। वह होलंबी कलां की रहने वाली थी। पति ने काफी समय पहले घर से निकाल दिया था। आजादपुर मंडी के आसपास मजदूरी करके गुजारा करती थीं। रात में आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के पास सोती थी। 15/16 नवंबर की रात भी महिला मंडी के बैंक साइड से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान उनकी हत्या हुई।

16 को कोर्ट में थी तारीख

पुलिस की पहली प्राथमिकता आरोपी और उसके इरादे को जानना था। पुलिस को वारदात स्थल पर दो सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। पुलिस ने फुटेज में चप्पल (फ्लोटर) पहनकर उस रास्ते जाते हुए एक एक राहगीर को देखा। फिर लौटते समय वह नंगे पैर था। उसके हुलिये को स्कैन कर मंडी के आसपास पता किया गया। कुछ ने आरोपी को पहचान लिया। घर पर दबिश दी गई तो पता चला कि वह गुजरात में है। हालांकि, परिवार ने यह नहीं बताया कि वह केस की तारीख पर दिल्ली आया है। पुलिस ने पिछले डेटा रिकॉर्ड को चेक किया तो पता चला कि उसकी 16 नवंबर को कोर्ट में तारीख है। टीम कोर्ट के बाहर तैनात थी, लेकिन वह नहीं पहुंचा। बाद में उसकी लोकेशन गुजरात पता चली।

विरोध करते ही चापड़ से किया वार

सूत्रों ने बताया कि आरोपी पर पहले से दूसरे समुदाय की नाबालिग को अगवा करके रेप का मामला दर्ज है। दूसरा केस रॉबरी का है। जुलाई में रेप केस में जमानत पर बाहर आया था। परिवार जहांगीरपुरी में है। जेल से बाहर आने के बाद गुजरात के भरूच में रह रहा था। 16 को उसी रेप केस में कोर्ट की तारीख थी। जिसके लिए 15 की शाम दिल्ली पहुंचा। उस शाम शराब खरीदकर पी। नशे के बाद गलत नीयत से घूम रहा था। रात करीब 11:30 बजे सुनसान रास्ते में महिला को अकेले जाते देखा तो पीछे चल दिया। सलमान के पास नारियल काटने वाला चापड़ था। स्टेशन से कुछ दूरी पर महिला को खीचने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो सिर पर चापड़ से दो तीन वार किए। महिला छटपटाती गिर पड़ी। वहां से घनी झाड़ियों में घसीटते हुए ले गया। आरोपी ने कबूल किया कि हत्या के बाद शव के साथ गलत काम किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments