Sunday, May 31, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRदिल्ली-NCR में IGL ने घरेलू PNG के दाम घटाए, यहां जानें नई...

दिल्ली-NCR में IGL ने घरेलू PNG के दाम घटाए, यहां जानें नई दरें.

/ साल पर दिल्ली एनसीआर के उपभोक्ताओं को राहत देते हुए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने घरेलू पीएनजी (PIPED NATURAL GAS) की कीमतों में कटौती की घोषणा की है. कंपनी ने प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) ₹0.70 की कटौती की है. आईजीएल इस घोषणा के बाद लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलने वाली है. लंबे समय से उपभोक्ता कीमतों में कटौती करने की मांग कर रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में घरेलू पीएनजी की कीमत अब ₹47.89 प्रति एससीएम होगी. जबकि गुरुग्राम में ₹46.70 प्रति एससीएम होगी. गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में उपभोक्ता अब ₹47.76 प्रति एससीएम की दर से पीएनजी प्राप्त कर सकेंगे. आईजीएल द्वारा नए साल की पूर्व संध्या पर कीमतों में कटौती करने की घोषणा की गई है. आईजीएल द्वारा की गई इस घोषणा को नए साल के तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है.

आईजीएल द्वारा की गई घोषणा के बाद नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू हो गई है. यानी कि अब आईजीएल के उपभोक्ताओं को नई दरों के अनुसार ही बिल जारी होंगे. वहीं, दिल्ली एनसीआर में लोग सीएनजी की कीमतों में भी कटौती करने की मांग कर रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि क्या आने वाले समय में दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दामों में भी कटौती होती है या नहीं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments