Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homecrime newsMCD ने गिराया कुख्यात लेडी ड्रग माफिया अल्का का अवैध निर्माण.

MCD ने गिराया कुख्यात लेडी ड्रग माफिया अल्का का अवैध निर्माण.

असल न्यूज़: दिल्ली के द्वारका में ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर पुलिस और MCD ने बड़ी कार्रवाई की है। द्वारका के डाबड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ड्रग माफिया से जुड़े अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई द्वारका के पुलिस डिप्टी कमिश्नर अंकित सिंह के निर्देश पर की गई।

ड्रग माफिया का अवैध निर्माण ध्वस्त

बता दें कि नव नियुक्त थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गंगा राम मीणा ने पदभार संभालते ही अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखाते हुए ड्रग माफिया से जुड़े अवैध निर्माण की सूचना एमसीडी को दी। इसके बाद मकान संख्या B-101, पॉकेट-4, जेजे कॉलोनी, उत्तम नगर (बिंदापुर, डाबड़ी) में एमसीडी ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की, जिसमें डाबड़ी थाना पुलिस ने सहयोग किया।

लेडी ड्रग माफिया पर दर्ज हैं 28 केस

यह संपत्ति मनोज नागिया की पत्नी अल्का की बताई जा रही है, जो एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के तहत 28 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके पति मनोज नागिया का नाम भी 15 से ज्यादा आपराधिक मामलों में जुड़ा हुआ है।

माफिया के परिवार पर हैं कुल 57 मामले

उनके परिवार के अन्य सदस्य भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। इसमें मनोज नागिया का दो बेटे और एक बेटी भी शामिल है। उनके बेटे करण पर आबकारी व एनडीपीएस एक्ट के 7 मामले हैं। वहीं, उनके पुत्र गौरव उर्फ गोलू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के 4 केस हैं। वहीं, मनोज की बेटी मनीषा पर आबकारी एक्ट के 3 मामले दर्ज हैं। ये सब जोड़ लें तो पूरे परिवार पर कुल 57 केस दर्ज हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments