Friday, April 3, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबरशंकराचार्य से मिलने के बाद पूर्व अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कर दिया...

शंकराचार्य से मिलने के बाद पूर्व अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान, ‘7 फरवरी को.

असल न्यूज़: बरेली में यूजीसी और शंकराचार्य विवाद के विरोध में एसडीएम पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री रविवार को वाराणसी पहुंचे, जहां शाम को उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एससी एसटी एक्ट को लेकर सरकार पर बड़ा हमला किया और कहा कि अगर सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो वो 6 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे, इसके विरोध में प्रदर्शन करेंगे.

अलंकार अग्निहोत्री ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए एससी एसटी एक्ट और यूजीसी गाइडलाइंस को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया और दावा किया कि ये सरकार अब अल्पमत में आ चुकी हैं. बड़ी संख्या में लोग सरकार से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि वो अब एससी एसटी एक्ट के खिलाफ बड़ा अभियान करेंगे.

एसटी/एससी एक्ट के विरोध में दिल्ली कूच का ऐलान

उन्होंने कहा कि एससी एसटी एक्ट का बहुत दुरुपयोग है. ये ऐसा कानून हैं जिससे किसी भी व्यक्ति को बिना सोचे-समझे परेशान किया जा सकता है. 95 फीसद केस झूठे होते हैं. अभी लखनऊ में फर्जी आरोपों का डेटा लेकर एक बहुत बड़ा जनजागरण अभियान करेंगे. अगर 6 फरवरी तक सरकार ने वापस नहीं लिया तो वो दिल्ली कूच करेंगे.

अभी पार्लियामेंट का सेशन चल रहा है. वैसे भी अब ये सरकार अल्पमत में आ चुकी है. यूजीसी के बिल के बाद सब इनसे नाराज़ हैं. 85 फ़ीसद जनरल और ओबीसी मिलाकर ये सब चाहते हैं इस बिल को खत्म किया जाए, अगर ये ऐसा नहीं करते हैं तो हमने तय किया है कि सात तारीख से आंदोलन पर बैठे होंगे.

एसटी/एससी एक्ट का हो रहा दुरुपयोग

95 फीसद फर्जी एससी एसटी एक्ट हो रहे हैं. कोई बचाने वाला नहीं है. उस पर कितना मानसिक उत्पीड़न होता है. ये तो दर्ज होने वाली बात अलग है केवल तहरीर के आधार पर एक-एक लाख रुपये तक वसूले जाते हैं. ये देश की आत्मा का ख़राब करने वाला कानून है.

यूजीसी मामले पर अलंकार ने कहा कि इससे आपने देश की कमर तोड़ दी, आपने भारत की आत्मा पर हमला किया है. यूजीसी के नए नियम को लेकर विरोध के बाद सरकार घिर चुकी है. बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्होंने यूपी सरकार और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments