असल न्यूज़: वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के तिलक विहार चौकी इलाके में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिवम (20) के रूप में हुई है। वह तिलक विहार चौकी के पास ही 😯 गज कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के से झगड़ा हुआ और उस लड़के ने सोमवार रात शिवम पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को तुरंत हरिनगर के दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिलक नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
जिस लड़की से शिवम की दोस्ती थी उसकी मां भी शादी करना चाहती थी। लेकिन बेटे ने साफ-साफ इनकार कर दिया, जिसके कारण बदला लेने के लिए उसकी हत्या की गई। जब रात में शिवम बचाओ-बचाओ की आवाज लगाकर चिल्लाता रहा तो कोई मदद के लिए नहीं आया।

