असल न्यूज़: बरेली के एक कैफे में नर्सिंग की छात्रा के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर को जिला बदर कर दिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ऋषभ ठाकुर खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताता था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई कानून के तहत की गई है, न कि किसी संगठन से जुड़ाव के आधार पर।
जांच के दौरान आरोपी की गतिविधियों को कानून-व्यवस्था के लिए खतरा मानते हुए प्रशासन ने उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की सख्ती बरती जाएगी।
बरेली पुलिस ने दो टूक कहा है कि जिले में शांति भंग करने वाले और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ आगे भी सख़्त कदम उठाए जाएंगे।

