Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homecrime newsवैलेंटाइन डे से पहले धमकी भरा पोस्टर वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी...

वैलेंटाइन डे से पहले धमकी भरा पोस्टर वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

असल न्यूज़: वैलेंटाइन डे से पहले एक पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है – “जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना…”। पोस्टर सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और कई यूजर्स ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बताया जा रहा है कि यह पोस्टर प्रेमी जोड़ों को चेतावनी देने के अंदाज में लगाया गया है। पोस्टर में कथित तौर पर वैलेंटाइन डे पर सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वाले कपल्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि पोस्टर किस संगठन या समूह की ओर से लगाया गया है।

14 फरवरी ‘वैलेंटाइन डे’ के दिन प्रेमी जोड़े रहे सावधान- बजरंग दल की चेतावनी, पुलिस अलर्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता में दखल बताया है, तो कुछ ने इसे भारतीय संस्कृति की रक्षा के नाम पर उचित ठहराया है। कई यूजर्स ने प्रशासन से ऐसे पोस्टर हटाने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वैलेंटाइन डे से पहले इस तरह के पोस्टर सामने आने से शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments