Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeदेश विदेशखाटू श्याम जा रहें तो जरा रुकिए! मंदिर के कपाट इस दिन...

खाटू श्याम जा रहें तो जरा रुकिए! मंदिर के कपाट इस दिन रहेंगे बंद.

असल न्यूज़:  राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम मंदिर में दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना है। मंदिर प्रशासन की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, निर्धारित तिथि को मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।

बताया गया है  कि मंदिर में विशेष पूजा, व्यवस्थागत कार्य और साफ-सफाई के चलते कपाट अस्थायी रूप से बंद किए जाएंगे। इस दौरान आम श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से
पहले आधिकारिक सूचना अवश्य जांच लें।

बता दें मंदिर कमेटी की ओर से जारी की गई अपील में कहा गया है कि, सभी श्याम भक्तों को अपील की जाती है कि, गुरुवार 19 फरवरी 2026 को श्री श्याम प्रभू की विशेष पूजा-सेवा और तिलक श्रृंगार होने के कारण श्री श्री श्याम प्रभू के दर्शन दिनांक 18 फरवरी 2026 रात्रि 10 बजे से 19 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे. अत: इस अवधि उपरान्त ही दर्शन हेतु पधारें. कृपया व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान करें.

मंदिर प्रशासन  ने यह भी स्पष्ट किया है कि कपाट पुनः निर्धारित समय पर खोल दिए जाएंगे और उसके बाद नियमित दर्शन व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

खाटू श्याम जी के दर्शनों  के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, खासकर सप्ताहांत और विशेष पर्वों पर यहां भारी भीड़ रहती है। ऐसे में यात्रा से पहले शेड्यूल की जानकारी लेना बेहद जरूरी है।

 श्रद्धालुओं से अनुरोध है  कि भीड़ और असुविधा से बचने के लिए आधिकारिक अपडेट के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments