Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार रैकेट...

दिल्ली में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़। 9 महिलाएं रेस्क्यू, 2 आरोपी गिरफ्तार।

Delhi Lajpat Nagar Spa Racket Busted: 9 Women Rescued, 2 Arrested

असल न्यूज़: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है और नौ महिलाओं को रेस्क्यू किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्निश डी. सेनापति उर्फ राहुल और विपिन वशिष्ठ उर्फ रवि के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हेमंत तिवारी को सूचना मिली थी कि लाजपत नगर-1 की एक बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर ‘वेगास स्पा’ और फर्स्ट फ्लोर पर ‘वेदिका वेलनेस स्पा’ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारा।

छापेमारी के दौरान ग्राउंड फ्लोर से मैनेजर सहित पांच महिलाएं मिलीं। तलाशी के दौरान अन्य महिलाओं को भी बरामद किया गया, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments