Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homecrime newsवेलेंटाइन डे पर पार्क में हंगामा, बुर्के में युवती से पूछताछ; युवक...

वेलेंटाइन डे पर पार्क में हंगामा, बुर्के में युवती से पूछताछ; युवक से राखी बंधवाई और पैर छुआए-देखें विडिओ

अजय शर्मा: वेलेंटाइन डे के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पार्क के अंदर कथित तौर पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पहुंचे और वहां मौजूद एक बुर्का पहने युवती और उसके साथ मौजूद युवक से पूछताछ करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने दोनों से रिश्ते के बारे में सवाल किए। इस दौरान युवक से युवती को राखी बंधवाने और उसके पैर छूने को भी कहा गया। वीडियो में युवती बार-बार यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि “आप हमें गलत समझ रहे हैं।”

जयपुर पार्क में बजरंग दल कार्यकर्ता कर रहे थे गुंडागर्दी, जनता ने खदेड़ा, वीडियो वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इसे “मोरल पुलिसिंग” बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सांस्कृतिक हस्तक्षेप का मामला बता रहे हैं।

फिलहाल इस मामले में स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा वीडियो की जांच किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments