Sunday, February 15, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRमहाशिवरात्रि पर भक्तों ने किया भोले बाबा का अभिषेक।

महाशिवरात्रि पर भक्तों ने किया भोले बाबा का अभिषेक।

पूर्वी दिल्ली।श्री हनुमान मंदिर (रजि.) समिति,गली नं.6 ब्रह्म पुरी, दिल्ली में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देवो के देव महादेव का भव्य जलाभिषेक किया गया।सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ थी।

समिति के प्रधान विजय शर्मा ने बताया,कि मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कडी व्यवस्था की थी। मंदिर समिति द्वारा महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। भक्तों ने दूध,दही, गंगाजल,शहद,भांग,आक,धत्तूरा,बेलपत्र,बेर,सूखे सिंघाडे, मेहंदी, से बाबा का श्रृंगार किया।श्री शर्मा ने बताया,कि तत्पश्चात् भोले बाबा का भव्य श्रृंगार कर उन्हें दूल्हे स्वरूप में सजाया गया।

मंदिर समिति के लोमेश त्यागी, सत्यनारायण बंसल, परशुराम रावत,पदम भार्गव मामा,दीपक गुप्ता, उमाकांत पंकज गुप्ता, हेमंत अवस्थी, हिमांशु,संजीत शर्मा कालू बजरंगी, तुषार राजपूत भैरव, मोहित गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, देशराज, जितेन्द्र उपाध्याय आदि ने व्यवस्थित रूप से भक्तों को दर्शन कराए। मंदिर के पुजारी पंडित अर्पण शर्मा ने भोले बाबा की महाआरती की। मंदिर समिति की ओर से हजारों की संख्या में आए भक्तो को पंचामृत और प्रसाद का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments