Monday, February 16, 2026
Google search engine
Homecrime updateदिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी देने वाले गिरफ्तार.

दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी देने वाले गिरफ्तार.

असल न्यूज़:  राजधानी क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोप है कि यह गैंग दिल्ली-NCR के कई स्कूलों को ईमेल और ऑनलाइन माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ समय से कई स्कूलों को धमकी भरे संदेश मिल रहे थे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। जांच के दौरान साइबर ट्रेल के जरिए आरोपियों की पहचान की गई। बताया जा रहा है कि गिरोह के तार विदेशों से भी जुड़े हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का मकसद दहशत फैलाना और अफरा-तफरी पैदा करना था।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों और अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments