Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबरMBA छात्रा से हैवानियत, शव के साथ भी, आरोपी क्लासमेट गोवा से...

MBA छात्रा से हैवानियत, शव के साथ भी, आरोपी क्लासमेट गोवा से गिरफ्तार.

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के द्वारकापुरी इलाके में 10 फरवरी की शाम एक किराए के कमरे में हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। शुरुआती जानकारी सामने आने के बाद ही लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल था, लेकिन जब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरी सच्चाई सामने आई, तो जांच में जुटे पुलिसकर्मी भी भावुक हो उठे।

लापता होने के बाद मिली छात्रा की लाश

10 फरवरी की रात एक MBA छात्रा लापता हो गई थी। वही छात्रा बाद में द्वारकापुरी स्थित एक किराए के कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। जानकारी के अनुसार, वह अपने पिता के साथ आधार कार्ड में सुधार कराने घर से निकली थी। पिता ने उसे कलेक्टोरेट के पास छोड़ा था।

कुछ देर बाद छात्रा ने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक लौट आएगी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी।

क्लासमेट ही निकला आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीयूष धामनोतिया छात्रा का क्लासमेट था और जिस कमरे में छात्रा की लाश मिली, वह कमरा उसी के नाम पर किराए पर लिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा की हत्या की गई थी और घटना के बाद से पीयूष फरार था।

आरोपी ने अपने ब्यान में कहा कि कमरे में घुसते ही उसने मेडिकल स्टोर से लाई हुई सेक्स पावर बढ़ाने की टैबलेट निगल ली. वह छात्रा से संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने मना किया. कहा, “मेरी तबीयत ठीक नहीं है.” पर, पीयूष ने नहीं सुना. ढाई घंटे तक वह कमरे में रहा. जबरदस्ती, चीखें, हाथ-पैर बांधना, आंखों पर पट्टी, मुंह में कपड़ा ठूंसना जैसी हरकतें हुईं. फिर उसने उसके सीने पर बैठकर छात्रा का गला दबाया. जब सांसें थम गईं, तो उसने चाकू चलाया, पर चाकू टूट गया.

पीयूष ने फिर कहा, जब छात्रा की सांसें थम गईं तो वह कुछ देर शव के पास बैठा रहा. फिर फूटी कोठी की शराब दुकान से बीयर लेकर लौटा. शव के पास बैठकर पीया. नशे में उसने शव के साथ भी दरिंदगी की. फिर बैग में कपड़े रखे, युवती का मोबाइल लेकर रात 8 बजे कमरे से निकल गया. सरवटे बस स्टैंड पर कुछ देर रुका. फिर गोवा जाने वाली ट्रेन पकड़ ली. ट्रेन में बैठकर उसने युवती के मोबाइल से उसकी बहन को मैसेज भेजा, “पापा से कहना, अब वह घर नहीं लौटेगी.”

कथावाचक उत्तम स्वामी पर रेप के आरोप में FIR दर्ज, मामले ने पकड़ा तूल.

पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को गोवा से महाराष्ट्र जा रही ट्रेन से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि गोवा में रहते हुए आरोपी ने मृत छात्रा का मोबाइल फोन चालू किया था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस हो सकी।

15 दिन से बातचीत बंद होने से था नाराज

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि छात्रा पिछले करीब 15 दिनों से उससे बात नहीं कर रही थी। इसी बात से वह मानसिक रूप से परेशान था। उसने कथित तौर पर कहा कि उसने पहले ही “सब कुछ खत्म करने” का मन बना लिया था।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शहर में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments