असल न्यूज़: दिल्ली के धौला कुआं स्थित एयर फोर्स ऑडिटोरियम में श्री राम वंडर ईयर स्कूल, शारदा निकेतन द्वारा ‘श्री उत्सव 3.0’ वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष का उत्सव द जर्नी थीम पर आधारित रहा, जिसने बच्चों और अभिभावकों के बीच खास आकर्षण पैदा किया।
कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका खरबंदा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर अभिनव सिंघल, कार्तिक जिंदल, अशोक जिंदल, अशोक सिंघल, पारित गुप्ता, अंकुर गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्हें सम्मानित भी किया गया।
उत्सव की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। द जर्नी थीम पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने एकता, विश्वास और आत्मविश्वास का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में दर्शाया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा, स्कूल की शिक्षा प्रणाली और आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया।

