अजय शर्मा: दिल्ली के बाहरी इलाके में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना आदर्श नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
क्या है पूरा मामला?
बता दें घटना रात 9:45 बजे की है। पुलिस को रात 10:05 बजे एक पीसीआर कॉल के जरिए फायरिंग की सूचना मिली। शिकायतकर्ता बबिता (42 वर्ष), निवासी मोजी वाला बाग, लाल बाग ने बताया कि बेदु उर्फ पिंटू नामक युवक उनके घर के बाहर आया और हवा में एक राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने text msg के जरिये घटना की पुष्टि की और बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पिंटू का बबिता के बेटे विकास उर्फ ‘हिप-हॉप’ के साथ पुराना विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस के चलते आरोपी ने डराने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपी बेदु उर्फ पिंटू पुत्र सरवन महतो मूल रूप से अशोक विहार की झुग्गियों का रहने वाला है।
आरोपी पर पहले से ही मॉडल टाउन थाने में हत्या के प्रयास (Section 307 IPC) का मामला दर्ज है।
जानकारी के अनुसार, देर रात दो अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर गली में पहुंचे। उन्होंने एक मकान के बाहर रुककर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।
गोलियों की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग अपने-अपने घरों में छिप गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस को कई कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं।
बवाना में नाबालिग गिरोह का आतंक, कुल्हाड़ी और चाकुओं से किया दुकान पर हमला; वीडियो आया सामने
जांच में क्या सामने आया?
प्रारंभिक जांच में पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी या किसी प्रकार की धमकी के एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और रात में गश्त बढ़ा दी गई है।

