Friday, February 20, 2026
Google search engine
Homecrime newsजनकपुरी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 6 साल की बच्ची...

जनकपुरी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत, आरोपी हिरासत में

असल न्यूज़। नई दिल्ली के पश्चिमी जिले स्थित जनकपुरी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा 17 फरवरी की सुबह करीब 7:40 बजे हुआ, जब बच्ची अपनी नानी के साथ ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी।

पीछे से आई कार ने मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सेंट्रो कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पलट गया और बच्ची सड़क पर गिर गई। हादसे में नानी और नातिन दोनों घायल हो गईं।

घायल बच्ची को तुरंत जनकपुरी स्थित माता चानन देवी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे मैक्स हॉस्पिटल द्वारका रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी शरद भास्कर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची की नानी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है और आरोपी संजीव को हिरासत में ले लिया है। आरोपी माजरा डबास का निवासी बताया जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

यह हादसा एक बार फिर राजधानी में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments