Friday, February 20, 2026
Google search engine
Homecrime newsबुध विहार थाने की टीम ने तीन चोर किए गिरफ्तार, छीना हुआ...

बुध विहार थाने की टीम ने तीन चोर किए गिरफ्तार, छीना हुआ मोबाइल और दो चोरी के वाहन बरामद

असल न्यूज़। पुलिस स्टेशन बुध विहार की टीम ने इलाके में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक छीना हुआ मोबाइल फोन और दो चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में लगातार हो रही मोबाइल स्नैचिंग और दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

जांच के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एक छीना गया मोबाइल फोन और दो चोरी की बाइक स्कूटी बरामद की गईं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपियों की पहचान शैलेंद्र उर्फ ​​सुरेंदर निवासी बुध विहार फेज-II, दिल्ली, बुध विहार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह पहले 17 क्रिमिनल केस में शामिल रहा है और नशे का आदी है। दूसरे आरोपी की पहचान मोहित उर्फ ​​सोनू निवासी विजय विहार, फेज-1, दिल्ली, पहले 03 क्रिमिनल केस में शामिल रहा है। तीसरे आरोपी की पहचान अजय निवासी रिठाला, दिल्ली पहले 03 मामलों में शामिल रहा है। उसे नशे की लत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments