Friday, February 20, 2026
Google search engine
Homecrime newsबेगमपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 72 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस का...

बेगमपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 72 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा

नीति सैन। बेगमपुर थाना पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। मृतक की पहचान होने के बाद भी हत्या के पीछे की वजह और आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की। लगातार पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिसिया पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया की लूट के दौरान हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

आरोपियों की पहचान रोहित, मांगे राम पार्क, सेक्टर-23, रोहिणी के रूप में हुई हे , जो एक ट्रेस का आदि है दूसरे आरोपी की पहचान दुर्गेश उर्फ ​​दुर्गी, पॉकेट-2, सेक्टर-23, रोहिणी के रूप में हुई है.आरोपियों के पास से, मृतक का मोबाइल फ़ोन, घायल चश्मदीद का मोबाइल फ़ोन, क्राइम में इस्तेमाल की गई गाड़ी, क्राइम का हथियार (चाकू) और क्राइम करते समय दोनों आरोपियों के पहने हुए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments