Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबरगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव...

गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव खाली प्लॉट में दफन मिला; 24 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

असल न्यूज़: दिल्ली से सटे गुरुग्राम से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को गड्ढे में दफना दिया।

पुलिस के अनुसार, बच्ची को पहले अगवा किया गया था। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की सूचना देने के बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया। जांच के दौरान बच्ची का शव सेक्टर 37 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक खाली प्लॉट में दबा हुआ मिला।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पर बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोप लगे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की जांच की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। साथ ही, बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद कई पहलुओं पर स्थिति और स्पष्ट होगी।

यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments